ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज में भीषण आग: ICU में शॉर्ट सर्किट से 10 मरीजों की मौत

News Saga Desk

ओडिशा के कटक स्थित SCB मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में देर रात भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक ट्रॉमा सेंटर के ICU में लगी इस आग में अब तक 10 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह घटना बीती रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रेस्क्यू के दौरान हुई मौतें

मुख्यमंत्री के अनुसार, कुल 23 मरीजों को सुरक्षित स्थानों और दूसरे विभागों में शिफ्ट किया गया। इस दौरान 7 मरीजों की मौत दूसरे ICU और वार्ड में स्थानांतरित करते समय हो गई, जबकि 3 अन्य मरीजों ने बाद में दम तोड़ दिया। इस तरह अब तक कुल 10 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं हादसे में घायल 5 मरीजों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

23 कर्मचारी भी अस्पताल में भर्ती

मरीजों को बचाने के प्रयास में अस्पताल के कई कर्मचारी भी आग और धुएं की चपेट में आ गए। धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत और जलने की वजह से SCB मेडिकल कॉलेज के 23 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 11 कर्मचारी आग में झुलस गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायल मरीजों और स्टाफ को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मामले की न्यायिक जांच के आदेश

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को यह भी निर्देश दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की जाए।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More