समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 23 मार्च से नीतीश कुमार शुरू करेंगे 5.0

News Saga Desk

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित ‘समृद्धि यात्रा’ का चौथा चरण आज समाप्त हो गया है। अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने गया और औरंगाबाद जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।

समृद्धि यात्रा 4.0 के समापन के बाद अब इसके अगले चरण का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है, जिससे प्रशासनिक और सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दो दिन के विश्राम के बाद 23 मार्च से समृद्धि यात्रा 5.0 की शुरुआत करेंगे। इस चरण में भी विकास कार्यों की मॉनिटरिंग और जनता से सीधे संवाद पर खास फोकस रहेगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, 23 मार्च को जहानाबाद और अरवल, 24 मार्च को कैमूर और रोहतास, 25 मार्च को भोजपुर और बक्सर, जबकि 26 मार्च को मुख्यमंत्री अपने गृह जिला नालंदा का दौरा करेंगे। इसके बाद पटना में समापन कार्यक्रम आयोजित होगा।

इस पूरी यात्रा की सबसे खास बात ‘जन संवाद’ कार्यक्रम है, जिसके जरिए मुख्यमंत्री सीधे आम लोगों से जुड़ रहे हैं। इससे जहां सरकार को जमीनी फीडबैक मिल रहा है, वहीं जनता को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का मौका भी मिल रहा है।

Read More News

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हुए शामिल

पटना | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर...

Read More