मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन: भारत-म्यांमार सीमा से PREPAK के 10 उग्रवादी गिरफ्तार

News Saga Desk

इंफाल: मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में तेंगनोपाल जिले में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन प्रीपाक (आरए) के 10 सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मणिपुर पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को आधिकारिक बयान जारी कर जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर मोरे थाना क्षेत्र में भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा के स्तंभ संख्या 77 से 82 के बीच विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने प्रीपाक (आरए) से जुड़े 10 कैडरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में पांच किशोर भी शामिल हैं।

गिरफ्तार कैडरों की पहचान कीथेलकपम शांजित सिंह उर्फ लोइचिंगबा (34), सलाम रोहित मैतेई उर्फ पंथुंग (35), खाइदेम जैक्सन सिंह उर्फ वांगंबा (27), क्षत्रिमयुम इनाओसाना सिंह उर्फ कुमारजीत (36) और सेनजम थोइबिनाओ मैतेई (36) के रूप में हुई है। ये सभी अलग-अलग जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार पांच किशोरों के साथ किशोर न्याय अधिनियम के तहत निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। वहीं, सभी आरोपितों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Read More News

Read More