नवरात्रि अष्टमी पर PM मोदी ने मां महागौरी को किया नमन, देशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

News Saga Desk

नई दिल्ली: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मां महागौरी के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया और देशवासियों के सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की।

सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में लिखा, “मां महागौरी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। उनकी दिव्य आभा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए।”

संस्कृत श्लोक के जरिए व्यक्त की श्रद्धा

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया,
“श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥”

इस श्लोक का भावार्थ है कि श्वेत वृषभ पर आरूढ़, श्वेत वस्त्र धारण करने वाली और अत्यंत पवित्र मां महागौरी सभी को शुभता और कल्याण प्रदान करें तथा भगवान महादेव को प्रसन्न करने वाली हैं।

अष्टमी तिथि का महत्व

नवरात्रि का आठवां दिन देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना को समर्पित होता है। इस दिन भक्त विशेष रूप से माता की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

 

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More