साहिबगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

News Saga Desk

साहिबगंज जिले के सिविल कोर्ट को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई थी। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसर को खाली कराया। कोर्ट में मौजूद वकील, कर्मचारी और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके साथ ही पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

पुलिस ने लिया नियंत्रण, एसपी ने खुद संभाली निगरानी

एसपी अमित कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते पूरा कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। परिसर के अंदर और बाहर हर कुछ दूरी पर पुलिस जवान तैनात किए गए। एसपी अमित कुमार ने साहिबगंज कोर्ट और राजमहल कोर्ट दोनों पर खुद नजर बनाए रखी।

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने की जांच

धमकी की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। टीमों ने आधुनिक उपकरणों से कोर्ट परिसर के हर कोने, झाड़ियों और संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की। प्रारंभिक जांच में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

साइबर टीम कर रही ईमेल की पड़ताल

साइबर टीम धमकी ईमेल की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है और कोर्ट परिसर में प्रवेश पर पूरी तरह नियंत्रण है।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More