राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

News Saga Desk

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह आयोजन न केवल अकादमिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि भारत की प्राचीन विरासत और आधुनिक कूटनीति के संगम के रूप में भी देखा जा रहा है।

राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस भव्य समारोह में राष्ट्रपति मेधावी छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान करेंगी। कार्यक्रम में 31 देशों से आए कुल 617 विद्यार्थी शामिल होंगे। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति विश्व प्रसिद्ध नालंदा महाविहार के खंडहरों का भी अवलोकन करेंगी।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नालंदा के अलावा गया, पटना और जहानाबाद समेत आठ से अधिक जिलों से करीब ढाई हजार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है।

समारोह में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राज्यपाल सैयद अता हसनैन और कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी सहित कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहेंगी।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More