ट्रंप ने ईरान युद्ध जल्द खत्म करने का संकेत दिया, तेल और गैस कीमतों में राहत की उम्मीद

News Saga Desk

शिंगटन: अमेरिकी-इजराइल और ईरान के बीच 28 फरवरी से चल रहे संघर्ष के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान ने वैश्विक तेल और गैस बाजारों में कुछ राहत की उम्मीद जगा दी है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध रोकने की दिशा में गंभीर है, हालांकि ईरान ने उनके इस दावे को खारिज करते हुए केवल मध्यस्थों के जरिए संदेशों के आदान-प्रदान की पुष्टि की है।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान को दो-तीन सप्ताह में समाप्त कर देगा। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश बातचीत कर रहे हैं और संभव है कि औपचारिक समझौते के बिना ही युद्ध को रोकने का समाधान मिल जाए।

जब ट्रंप से पूछा गया कि बढ़ती गैस कीमतों पर क्या असर होगा, तो उन्होंने कहा, “मुझे बस ईरान युद्ध से बाहर निकलना है और हम बहुत जल्द ऐसा करेंगे।” उन्होंने स्पष्ट किया कि मिडिल ईस्ट से तेल या प्राकृतिक गैस का आयात करने वाले अन्य देशों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करनी होगी, और वहां किसी भी घटना के लिए अमेरिका जिम्मेदार नहीं होगा।

ट्रंप ने होर्मुज जलमार्ग को लेकर कहा कि पहले अमेरिकी सेना वहां तेल टैंकरों की सुरक्षा प्रदान करती थी, लेकिन अब यह जिम्मेदारी उन देशों की होगी जो इस क्षेत्र के तेल पर निर्भर हैं। अमेरिका अपनी जरूरत के मुताबिक ही पेट्रोलियम का उत्पादन करता है, लेकिन होर्मुज में रुकावटों के कारण वैश्विक तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में लिखा, “जाओ, अपना तेल खुद हासिल करो

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More