महाराष्ट्र के नासिक से दिल दहला देने वाली खबर: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौ’त

News Saga Desk

महाराष्ट्र के डिंडोरी कस्बे के शिवाजी नगर इलाके में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक भयावह हादसा हुआ। सभी सदस्य एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, अचानक कार्यक्रम स्थल के पास ही स्थित कुएं में उनकी कार गिर गई।

राहत और बचाव कार्य शुरू

बता दें की, स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। आधी रात के आसपास दो क्रेन और तैराकों की मदद से कार और उसमें सवार मृतकों को बाहर निकाला गया।

मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों में सुनील दत्तु दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे (32) और उनके छह बच्चे शामिल हैं। बच्चों की उम्र सात से चौदह वर्ष के बीच है, जिनमें पांच लड़कियां और एक ग्यारह वर्षीय लड़का शामिल हैं।

जांच जारी

अधिकारी ने बताया कि शवों को डिंडोरी के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More