धनबाद में होम गार्ड के 1500 पदों पर बहाली प्रक्रिया आज से शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

News Saga Desk

धनबाद: जिले में होम गार्ड के करीब 1500 रिक्त पदों पर बहाली प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। भर्ती को पूरी तरह पारदर्शी और कदाचार मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इसकी तैयारियों को लेकर रिहर्सल भी कराया गया है।

22 अप्रैल तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया

इस भर्ती में लगभग 15 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। बहाली प्रक्रिया 22 अप्रैल तक चलेगी। प्रतिदिन करीब 1000 महिला और पुरुष उम्मीदवार इसमें भाग लेंगे। अभ्यर्थियों को सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा, जिसमें दौड़, लंबी कूद समेत अन्य शारीरिक परीक्षण शामिल हैं। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

सघन जांच से गुजरेंगे अभ्यर्थी

भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रखने के लिए पहले से रिहर्सल कराया गया है और अधिकारियों-कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। अभ्यर्थियों की पहचान पत्र जांच, दस्तावेज सत्यापन और एफआरडी प्रक्रिया के माध्यम से कड़ी जांच की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता या फर्जीवाड़ा न हो सके।

सीसीटीवी निगरानी में होगी पूरी प्रक्रिया

ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि बहाली निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। जिले में इस भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इसमें भाग लेने के लिए तैयार हैं।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More