IPL 2026: LSG ने KKR को 3 विकेट से हराया, मुकुल चौधरी की 7 छक्कों वाली तूफानी पारी से रोमांचक जीत

News Saga Desk

ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी गेंद पर हराकर सीजन की एक और बड़ी जीत दर्ज की।

लखनऊ ने KKR को उनके घर में दी मात

आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइटर्स को ईडन गार्डन्स में 3 विकेट से हराकर शानदार जीत अपने नाम की। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 181 रन बनाए थे, जिसके जवाब में लखनऊ ने 7 विकेट खोकर 182 रन बनाकर आखिरी गेंद पर मुकाबला जीत लिया।

लखनऊ की खराब शुरुआत, टॉप ऑर्डर फ्लॉप

182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही, जिसमे मिचेल मार्श सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं एडन मार्करम ने 22 रन बनाए लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके, इसके साथ ही कप्तान ऋषभ पंत भी सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों के चलते लखनऊ पर दबाव बढ़ गया और टीम मुश्किल में आ गई।

आयुष बदोनी ने संभाली पारी

टीम के संकट में आने के बाद आयुष बदोनी ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 34 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे, वहीं बदोनी की इस पारी ने लखनऊ की मैच में वापसी कराई और जीत की नींव रखी।

मुकुल चौधरी का तूफान, 7 छक्कों से पलटा मैच

मैच का असली रोमांच मुकुल चौधरी की विस्फोटक पारी में देखने को मिला। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में नाबाद 54 रन ठोक दिए, इस दौरान उन्होंने 7 गगनचुंबी छक्के और 2 चौके लगाए। बता दें कि,मुकुल ने आखिरी ओवरों में आकर कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैच को लखनऊ की झोली में डाल दिया। लखनऊ ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की।

कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 181 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे (41 रन) और अंगकृष रघुवंशी (45 रन) ने शानदार शुरुआत दी, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। अंत में रोवमैन पॉवेल (39 रन) और कैमरन ग्रीन (32 रन) की तेज पारी की बदौलत कोलकाता 180 के पार पहुंच सका।

लखनऊ के गेंदबाजों का प्रदर्शन

लखनऊ की ओर से स्पिन और तेज गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी और आवेश खान ने अहम विकेट लेकर कोलकाता की रफ्तार पर ब्रेक लगाया।

Read More News

नागपुर में झारखंड पुलिस का शानदार प्रदर्शन, क्राइम सीन फोटोग्राफी में जीते सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

नागपुर में आयोजित 69वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 में झारखंड पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...

Read More