CM बनने के बाद बाबा की नगरी पहुंचे सम्राट चौधरी

News Saga Desk

मुख्य्मंत्री बनने के बाद भगवान को धन्यवाद करने पहुंचे सम्राट चौधरी। रविवार दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से देवघर पहुंचे देवघर एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां से मुख्यमंत्री सीधे बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की, मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका संकल्प कराया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया गया।

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा के बाद मुख्यमंत्री बाबा बासुकीनाथ मंदिर गए. इसके बाद वे देवघर लौटकर आएंगे और देवघर सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे. अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री देवघर स्थित मैहर गार्डन में आयोजित एक निजी समारोह में भी शामिल होंगे. कार्यक्रम के समापन के बाद वे पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।

मंदिर में पूजा के उपरांत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्होंने बिहार की जनता की सुख-समृद्धि और राज्य के निरंतर विकास के लिए बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना की है. उन्होंने कहा कि वे बिहार की उन्नति और खुशहाली की कामना लेकर बाबा की शरण में आए हैं.

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More