News Saga Desk
बीती देर रात आए तेज आंधी-पानी ने कई जगहों पर व्यापक तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम ने सैकड़ों कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे कई परिवार बेघर होने की कगार पर पहुंच गए हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में स्थिति अधिक गंभीर बनी हुई है, जहां तेज हवाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। आंधी का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा है। कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार टूटने से घंटों तक आपूर्ति बाधित रही। सड़कों पर पेड़ और टहनियां गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा।
डुमरा प्रखंड के मिर्जापुर स्थित उर्दू विद्यालय भवन को भी आंधी-पानी से नुकसान पहुंचा है। इससे वहां पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। वहीं जिनके घर शादी ब्याह या अन्य किसी प्रकार का सामूहिक कार्यक्रम थे उन सभी कार्यक्रमों में आंधी पानी ने जमकर तबाही मचाई।
प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और प्रभावित लोगों को जल्द राहत पहुंचाने का आश्वासन दिया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने सरकार से मुआवजा और आवश्यक सहायता की मांग की है, ताकि वे इस आपदा से उबर सकें।
No Comment! Be the first one.