बंगाल चुनाव बाद हिंसा पर सख्त रुख, कार्रवाई के दिए गए निर्देश

News Saga Desk

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राज्य में हिंसा की घटनाओं को लेकर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। कई जिलों से राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, हत्या और तोड़फोड़ की खबरें सामने आई हैं। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए “जीरो टॉलरेंस” नीति लागू करने के निर्देश दिए हैं।

चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय बलों को स्पष्ट आदेश दिया है कि चुनाव के बाद होने वाली किसी भी प्रकार की हिंसा को तुरंत रोका जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त बढ़ाई जाए और सुरक्षा बलों की मजबूत मौजूदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा बनी रहे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने चेतावनी दी है कि हिंसा या तोड़फोड़ में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा और कानून व्यवस्था से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, चुनाव परिणाम के बाद कई जगहों पर हिंसक घटनाएं हुई हैं, जिनमें अलग-अलग राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की मौत और घायल होने की खबरें भी शामिल हैं।

इधर, राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी अपने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है और चेतावनी दी है कि हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चुनाव आयोग का यह कड़ा रुख इस बात का संकेत है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुरक्षित रखने के लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और राज्य में शांति बहाल करना सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

Read More News

Read More