किशनगंज में कांग्रेस की प्रेसवार्ता, शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा, सरकार से न्यायपूर्ण रवैये की मांग

News Saga Desk

बिहार के किशनगंज स्थित इंडियन नेशनल कांग्रेस जिला कार्यालय में शनिवार को शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर जिला अध्यक्ष शाहबुल अख्तर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाना चाहिए। नेताओं का कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करना अभ्यर्थियों का अधिकार है और उन पर बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा कि अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए न्यायपूर्ण और संवेदनशील रवैया अपनाया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं और बेरोजगार अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरुण साहब, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ महासचिव शमशीर अहमद उर्फ दारा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजगर अली पीटर, प्रवक्ता जुल्फीकार अली, टेढ़ागाछ प्रखंड अध्यक्ष नफीस हैदर, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शम्भू कुमार यादव, तौसीफ अंजार, अमजद अली, राउफ खान, बुल्लू, तस्लीम, शुभम दास, गौतम कुमार, मौलाना मुबस्सिर, रियाजुल और रहमत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सहित अन्य दलों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए जावेद प्रधान, वसीम अकरम खान, तनवीर आलम, इफ्तेखार अली एवं महबूब हैदर का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को उठाती रही है और युवाओं, छात्रों तथा बेरोजगारों की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More