News Saga Desk
आईपीएल 2026 में आज क्रिकेट फैंस को डबल धमाका देखने को मिलेगा। दिन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा, जबकि शाम का दूसरा और आखिरी लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। दोनों मुकाबलों का असर प्लेऑफ की तस्वीर पर भी पड़ सकता है।
KKR vs DC: ईडन गार्डन्स में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
आज का दूसरा और आखिरी लीग मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में खेला जाएगा। यहां KKR का सामना DC से होगा। मुकाबले का टॉस शाम 7:00 बजे होगा, जबकि मैच 7:30 बजे से शुरू होगा। फैंस इस मुकाबले का लाइव प्रसारण JioStar नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर देख सकते हैं।
KKR vs DC
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा माना जा रहा है। प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए केकेआर को अपने घरेलू मैदान पर हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। वहीं, अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में स्पॉइलर की भूमिका निभाने के इरादे से उतरेगी और केकेआर की राह मुश्किल करना चाहेगी।
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें:
- KKR ने 19 मैच जीते हैं
- DC को 15 मैचों में जीत मिली है
- 1 मुकाबला बेनतीजा रहा
MI vs RR: दिन का पहला मुकाबला
आज के पहले मैच में MI और RR आमने-सामने है। दोनों टीमें जीत के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की चाह में है। फैंस को इस मैच में भी रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।
No Comment! Be the first one.