News Saga Desk
झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर आदिवासी समाज को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी “असली मानसिकता” दिखा दी है। मरांडी ने कहा कि कांग्रेस देश में विभाजन की राजनीति करती रही है और अब आदिवासी समाज को भी बांटने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह प्रचार कर रही है कि बीजेपी आदिवासियों को हिंदू बना रही है, जबकि यह पूरी तरह गलत और भ्रामक है। मरांडी ने कहा कि “सरना, सनातन और हिंदू परंपरा सभी प्रकृति पूजक हैं। इनमें कोई विभेद नहीं है। हिंदू बनाने की कोई परंपरा नहीं होती, यह जन्म और संस्कृति से जुड़ी आस्था है।”
मरांडी ने कांग्रेस पर पेसा कानून को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1996 में पेसा नियमों के तहत आदिवासियों के अधिकार कमजोर करने का काम कांग्रेस ने ही किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने इतिहास पर शर्म आनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल जनजातीय देवी-देवताओं, धार्मिक स्थलों और प्रकृति पूजा की परंपरा के संरक्षण की बात करती है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मरांडी ने कहा कि पार्टी आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा नहीं, बल्कि राजनीतिक स्वार्थ साधने का काम कर रही है।
No Comment! Be the first one.