News Saga Desk
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के सराय गांव में एक परिवार के घर की पानी की टंकी से 27 सांप के बच्चे मिलने का मामला सामने आया है। टंकी में हलचल दिखाई देने पर परिवार ने जब उसकी जांच की, तो अंदर कई सांप के बच्चे रेंगते हुए नजर आए। यह दृश्य देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए।
मामले की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और स्नेक कैचर्स मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने टंकी से कुल 27 सांप के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू टीम के अनुसार बरामद किए गए सभी सांप “चेकर्ड कीलबैक” प्रजाति के थे, जिन्हें एशियाई जल सर्प (Asian Water Snake) के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत में पाई जाने वाली आम सांप प्रजातियों में से एक है।
रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद सभी सांपों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
No Comment! Be the first one.