NEWS SAGA DESK
रायपुर :- प्रतिष्ठित ईस्टर्न स्लैम 2026 का आयोजन पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्क्वैश प्रतियोगिता 22 से 27 जून तक बूढ़ापारा स्थित स्क्वैश कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों के मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि इसमें पीएसए सैटेलाइट पुरुष और महिला स्पर्धाएं भी शामिल रहेंगी।
छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार, इस प्रतियोगिता को स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की 5-स्टार रैंकिंग प्राप्त है। साथ ही इसे एशियन स्क्वैश फेडरेशन और प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (पीएसए) की भी मान्यता हासिल है।
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत, सिंगापुर सहित तीन देशों और देश के 21 राज्यों के लगभग 349 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के लिए 2,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।
आयोजन को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के संस्थापक डॉ. विष्णु कुमार श्रीवास्तव को चैंपियनशिप का चेयरमैन और प्रदेश संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
रायपुर में पहली बार इस स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन से प्रदेश में स्क्वैश खेल को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
No Comment! Be the first one.