थोक महंगाई दर नवंबर महीने में घटकर 1.89 फीसदी पर आई

News Saga Desk

नई दिल्ली। खुदरा के बाद थोक महंगाई दर में गिरावट आई है। सब्जियों और खाने-पीने के चीजों के दाम घटने से थोक मूल्य सूचकांक (डब्‍ल्‍यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर नवंबर माह में घटकर 1.89 फीसदी पर आ गई है। इससे पिछले महीने अक्‍टूबर में यह 2.36 फीसदी थी। सितंबर में थोक महंगाई दर 1.84 फीसदी पर थी। पिछले वर्ष नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित थोक महंगाई दर 0.39 फीसदी थी।

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया कि नवंबर में खाद्य वस्‍तुओं की महंगाई घटकर 8.29 फीसदी पर आ गई है, जबकि अक्टूबर में यह 11.59 फीसदी थी। इसकी वजह सब्जियों की कीमतों में गिरावट रही, जो अक्टूबर में 63.04 फीसदी के मुकाबले नवंबर में घटकर 28.57 फीसदी पर आ गई है। मंत्रालय के मुताबिक प्याज की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज हुई है, जिससे नवंबर के दौरान 2.85 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इसी तरह फ्यूल और बिजली में भी नवंबर में 5.83 फीसदी की गिरावट देखी गई, जबकि अक्टूबर में यह 5.79 फीसदी पर थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बताया कि मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की कैटेगिरी में महंगाई नवंबर महीने में बढ़कर 2 फीसदी हो गई है, जो अक्टूबर महीने में 1.50 फीसदी थी। हालांकि, आलू की महंगाई 82.79 फीसदी के उच्चतम स्तर पर बनी रही। नवंबर माह में उपभोक्‍ता मूल्‍य सूचकांक (सीपीआई) पर आ‍धारित खुदरा महंगाई दर 5.48 फीसदी पर थी।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More