गया-रांची के बीच चलाई जाएगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

News Saga Desk

रांची । रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से टेक्नीशियन पद के लिए परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कोडरमा गोमो धनबाद बोकारो स्टील सिटी-मुरी के रास्ते गया और रांची के बीच एक जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन गया-रांची के बीच चलाई जाएगी। परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 14 कोच होंगे।

पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 03640 गया-रांची परीक्षा स्पेशल 19, 22, 23, 25, 26, 27, 28 एवं 29 दिसंबर को गया से 14.45 बजे खुलकर 15.55 बजे कोडरमा, 16.28 बजे हजारीबाग रोड, 16:50 बजे पारसनाथ, 17:30 बजे नेसुब गोमो, 18:30 बजे धनबाद, 19:15 बजे कतरासगढ़, 19:58 बजे चन्द्रपुरा, 20:35 बजे बोकारो स्टील सिटी एवं 21:40 बजे मुरी रुकते हुए 23:00 बजे रांची पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 03639 रांची-गया परीक्षा स्पेशल 21, 23, 24, 26, 27, 28, 29 एवं 31 दिसंबर को रांची से 00:30 बजे खुलकर 01:30 बजे मुरी, 02:50 बजे बोकारो स्टील सिटी, 03:35 बजे चन्द्रपुरा, 04:10 बजे कतरासगढ़, 04:50 बजे धनबाद, 05:35 बजे नेसुब गोमो, 05:55 बजे पारसनाथ, 06:18 बजे हजारीबाग रोड एवं 06:50 बजे कोडरमा रुकते हुए 08.30 बजे गया पहुंचेगी।

      

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More