फायर ब्रिगेड की गाड़ी गंगा में समाई: ड्राइवर लापता

News Saga Desk

साहिबगंज। साहिबगंज जिले में एक दमकल की गाड़ी गंगा में पानी भरने के लिए गई थी, इसी दौरान डूब गई। गाड़ी का चालक भी लापता है। घटना राजमहल अनुमंडल स्थित गंगा तट पर शनिवार सुबह की है।

मिली जानकारी के अनुसार राधा नगर में तैनात अग्निशमन वाहन के चालक अरुण कुमार बैक करके गंगा तट पर पहुंचे थे। इसी दौरान मिट्टी धंस गई और दमकल वाहन गंगा में समा गया। वाहन के चालक अरुण कुमार बाहर नहीं निकल सके।

घटना की सूचना मिलते ही राजमहल एसडीओ कपिल कुमार, एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, सीओ यूसुफ शेख, अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार शुक्ला गंगा तट पर पहुंचे। तत्काल गोताखोर को बुलाया गया। गोताखोर गंगा में उतरे और नदी में समाये दमकल वाहन के लापता चालक की खोजबीन में जुट गए हैं।

Read More News

दुमका में पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालकों का प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Dumka जिला मुख्यालय स्थित पुराने समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने...

किशनगंज भवन निर्माण विभाग में फिर उठा टेंडर मैनेज का मामला, कार्य पूरा होने के बाद निकली निविदा पर सवाल

Kishanganj जिले के भवन निर्माण विभाग में एक बार फिर टेंडर प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए...

Read More