सोना ₹787 महंगा हुआ, ₹76,164 प्रति 10 ग्राम पहुंचा

News Saga Desk

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में बीते दिनों लगातार गिरावट के बाद आज (23 दिसंबर) तेजी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 787 रुपए बढ़कर 76,164 रुपए पर आ गया है। शुक्रवार को इसके दाम 77,787 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 2,267 रुपए बढ़कर 87,400 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी की कीमत 85,133 रुपए प्रति किलो थी। इस साल सोना 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 23 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

Read More News

स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान: थैलेसीमिया और सिकल सेल मरीजों को अब निजी अस्पतालों में भी मुफ्त खून

झारखंड में थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया के मरीजों को अब सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी मुफ्त ब्लड...

Read More