बी-टाउन के सेलेब्स ने कुछ इस तरीके से सेलिब्रेट किया क्रिसमस

News Saga Desk

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ के साथ अपना पहला क्रिसमस मनाया। वहीं, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने परिवार संग क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। इनके अलावा कियारा-सिद्धार्थ, वरुण धवन समेत कई बी-टाउन सेलेब्स ने अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं, साउथ फिल्म इंडस्ट्री से आरआरआर सुपरस्टार राम चरण, जैसे सितारों ने भी अपने फैंस को क्रिसमस की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस ट्री की एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर कस्टमाइज्ड बल्ब लगे हैं। जिसमें रणवीर, दीपिका नाम लिखा हुआ है। जिसके कैप्शन में  लिखा, ‘मेरा दिल भर गया है।

विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए सभी को क्रिसमस विश किया है। जिसमें दोनों क्रिसमस थीम वाले ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं।

पावर कपल कियारा सिद्धार्थ  ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें यह कपल एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे एक क्रिसमस ट्री लगा हुआ है। जिसके कैप्शन में लिखा है, सभी को हमारी तरफ से हैप्पी क्रिसमस’।


वरुण धवन पत्नी नताशा और उनकी बेटी ने भी क्रिसमस सेलिब्रेट किया। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर लारा के पहले क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘मैं अपने बेबीज के साथ मैरी क्रिसमस।

Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More