कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में अचानक लगी आग, यात्रियों में हड़कंप

कोडरमा जंक्शन पर गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की आखिरी बोगी से अचानक धुआं निकलने के बाद उसमें आग लग गई। सूचना मिलते ही रेलकर्मियों ने बोगी को ट्रेन से अलग किया और आरपीएफ की मदद से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की

NEWS SAGA DESK:

कोडरमा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की आखिरी बोगी से अचानक धुआं उठने लगा। ट्रेन संख्या 53373 को शाम करीब 3:15 बजे कोडरमा स्टेशन से बरकाकाना के लिए रवाना होना था।

ट्रेन के रवाना होने से कुछ मिनट पहले यात्रियों की नजर आखिरी बोगी से निकल रहे धुएं पर पड़ी। यात्रियों ने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे कर्मचारियों को दी। सूचना मिलते ही रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए।

आग लगी बोगी को तत्काल ट्रेन से अलग कर दिया गया, ताकि आग दूसरी बोगियों तक न पहुंच सके। इसके बाद आरपीएफ जवानों की मदद से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई। घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More