बाेलेराे लूटकर भाग रहे लुटेरे से पुलिस मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार

NEWS SAGA DESK

मथुरा, 29 दिसंबर (हि.स.)। बोलेरो लूटकर भाग रहे लुटेरों के साथ रिफाइनरी पुलिस और स्वाट टीम की राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुठभेड़ हो गई। गाेली लगने से तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों के कब्‍जे से तीन तमंचे, दो कारतूस और लूटी हुई बोलेरो गाड़ी बरामद की है।

शनिवार की देर रात रिफाइनरी पुलिस को हरियाणा पुलिस से सूचना मिली कि कुछ बदमाश बोलेरो को लूटकर दिल्ली आगरा हाईवे होते हुए मथुरा की तरफ भाग रहे हैं। ऐसे में तुरंत पुलिस और स्‍वाट टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। रिफाइनरी थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि रेलवे पुल के पास शनिवार देर रात लगभग दो बजे स्वाट टीम के साथ घेराबंदी की थी। इस दौरान तीनों बदमाशों को आते हुए देखा गया। बदमाशों ने पुलिस को देखा तो पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जबावी कार्रवाई में बदमाशों के गोली लग गई। इससे वे वहीं गिर पड़े। मुठभेड़ में हरदाेई जनपद निवाससी लखन, आशीष और शकील काे गिरफ्तार किया गया है। पैर में गोली लगने से तीनों बदमाश घायल हो गए हैं। उनके पास से लूटी हुई बोलेरो गाड़ी के साथ तीन तमंचे, दो कारतूस भी बरामद हुआ है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More