यमन से दागी गई मिसाइल, इजराइल ने घुसने से पहले मार  गिराने का किया दावा 

News Saga Desk

तेल अवीव। गाजा पट्टी में सैन्य मुहिम चला रहे इजराइल के खिलाफ हमास और हिज्बुल्लाह जैसे आतंकी संगठनों के बाद ईरान समर्थित हूती भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गया है। सोमवार को यमन से इजराइल में लंबी दूरी की बैलिस्टक मिसाइल दागी गई जिसका मलबा मध्य इजराइल में गिरा।इस मिसाइल को इजराइल के हवाई क्षेत्र में घुसने से पहले ही रोक लिया गया।

दि टाइम्स ऑफ इजराइल ने इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के हवाले से बताया है कि सोमवार देर रात यमन से इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई जिसे इजराइली हवाई क्षेत्र में घुसने से पहले ही रोक लिया गया। रात 11 बजे के बाद प्रोटोकॉल के तहत देश में आपातकालीन साइरन बजाया गया। मिसाइल के मलबे गिरने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। सेना ने दावा किया है कि दो सप्ताह के भी कम समय में यह सातवां रात्रिकालीन हमला है।

गाजा में इजराइल की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ हूती ने इजराइल पर हमले की बात कही है। उल्लेखनीय है कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास आतंकियों ने बर्बर हमला किया था जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए और 250 से अधिक बंधक बना लिए गए। जिसके बाद 8 अक्टूबर 2023 से इजरायल ने हमास के खिलाफ गाजा पट्टी में ऑपरेशन आयरन स्वॉर्डस शुरू कर दिया। इजराइल के सैन्य अभियान में 45 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान इजराइल हमास आतंकियों के साथ-साथ हिज्बुल्लाह के खिलाफ भी लेबनान सहित अन्य देशों में कार्रवाई कर रहा है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More