रिम्स पीएचडी एंट्रेंस के लिए आवेदन 15 जनवरी तक

News Saga Desk

रांची। रिम्स ने पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम के सत्र 2024-25 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत रिम्स के कुल 41 विभागों के पीएचडी कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया होगी। आवेदन वेबसाइट रिम्स के वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ 15 जनवरी तक जमा करना होगा।

पीएचडी एंट्रेंस 18 फरवरी को संभावित है। परीक्षा ऑफलाइन मोड पर होगी। परीक्षा अवधि 120 मिनट का होगा। इसमें एमसीक्यू पैटर्न पर सवाल होंगे। परीक्षा केंद्र रिम्स, रांची में ही होगा। इसमें आवेदन फॉर्म शुल्क जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए 300 रुपये एवं झारखंड के एससी तथा एसटी केटेगरी के लिए 200 रुपये निर्धारित है। साथ ही एंट्रेंस एग्जाम फीस 2500 रुपये निर्धारित है। ज्यादा जानकारी संस्थान के वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More