14 हजार अपराधियो को नवादा पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Saga Desk

नवादा : नवादा जिले में अपराधियों व अलग-अलग मामले में फरार चल रहे वारंटियों पर शामत आ गई है। एसपी अभिनव धीमान ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने 14 हजार से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गिरफ्तारी को लेकर प्रतिदिन अभियान चलाया जा रहा है।नतीजतन बड़ी संख्या में अपराधी लाल कोठरी में भेजे गए। खासकर गंभीर कांडों के आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।

पिछले साल पुलिस पर हमला मामले में सर्वाधिक 219 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। वहीं हत्या में 166, आर्म्स एक्ट में 126, डकैती में 65, लूट में 55 व प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (पोक्सो) में 47 लोग गिरफ्तार किये गए। इसके अलावा अन्य मामले में बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां हुईं। कुर्की व इश्तेहार वारंट का लगातार तामिला कराया जा रहा है। कई फरार आरोपितों के घर कुर्की की कार्रवाई भी की गई।

गौरतलब है कि एसपी अभिनव धीमान विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर काफी गंभीर हैं।

वे खुद छापेमारी अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हर एक दिन समीक्षा करते हुए थानाध्यक्षों को टॉस्क सौंप रहे हैं। गंभीर कांडों में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Read More News

CM नीतीश कुमार आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, महिलाओं की बड़ी भागीदारी

CM नीतीश कुमार शनिवार को करीब 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बापू सभागार...

पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

Read More