स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग का शेयर 22.8% ऊपर ₹172 पर लिस्ट: इश्यू प्राइस ₹140 

News Saga Desk

मुंबई। स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का शेयर आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर अपने इश्यू प्राइस से 22.8% ऊपर 172 रुपए पर लिस्ट हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर इश्यू प्राइस से 25.71% ऊपर 176 रुपए पर लिस्ट हुआ। स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग का इश्यू प्राइस 140 रुपए था। बाजार में लिस्टिंग के लिए स्टैंडर्ड ग्लास का शेयर 6 जनवरी को ओपन हुआ था। निवेशक इसमें 8 जनवरी तक बिडिंग कर सकते थे। इस इश्यू का वैल्यू 410.05 करोड़ रुपए था। इसके लिए कंपनी ने 210 करोड़ रुपए के 1.50 करोड़ शेयर्स इश्यू किया था। वहीं, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए 200.05 करोड़ रुपए के 1.43 करोड़ शेयर बेचे।

फार्मास्यूटिकल के लिए इंजीनियरिंग इक्विपमेंट बनाती है कंपनी

स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड भारत में फार्मास्यूटिकल और केमिकल सेक्टर के लिए इंजीनियरिंग इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी है। इसकी स्थापना 2012 में हुई थी। कंपनी के पास अपने सारे प्रोडक्ट्स के लिएइन-हाउस प्रोडक्शन कैपेसिटी है। कंपनी फार्मास्यूटिकल और केमिकल प्रोड्यूसर्स के लिए टर्नकी, डिजाइन, इंजिनियरिंग, मैन्यूफैक्चरिंग, असेंबलिंग, इंस्टॉलेशन और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर जैसी सॉल्यूशंस प्रोवाइड करती है।


उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More