गांजा तस्करी में पकड़ाया तस्कर मनीष पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से हुआ फरार

News Saga Desk

अररिया : जिले में फुलकाहा थाना क्षेत्र के भंगही के समीप रविवार को स्विफ्ट कार में 103 किलो तस्करी के गांजे के साथ पकड़ाए दो तस्करों में से एक तस्कर कोर्ट में पेशगी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

फरार हुआ तस्कर नरपतगंज थाना क्षेत्र के खैराचंदा निवासी मनीष कुमार पिता -दीपक दरवे है।कोर्ट में पेशगी के दौरान मनीष कुमार हथकड़ी से अपना हाथ छुड़ाते हुए पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।फरार होने के बाद तस्कर को लेकर कोर्ट गए फुलकाहा अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार और चौकीदार ने काफी खोजबीन की,लेकिन कहीं भी फरार हुए तस्कर का पता नहीं चल पाया। इस बात की पुष्टि फुलकाहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने भी की है।

मामले को लेकर फुलकाहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि रविवार को एसएसबी एवं फुलकाहा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 103 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार दोनों तस्करों को अररिया सिविल कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया था,जहां मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाना था। इसी कड़ी में मनीष कुमार अपने हाथ से हथकड़ी छुड़ाकर चौकीदार और पुलिस को चकमा देकर न्यायालय से भाग निकला।

उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी बढ़िया अधिकारियों को दे दी गई है जल्दी छापेमारी कर फरार हुए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।वहीं एक अन्य गिरफ्तार तस्कर नरपतगंज थाना क्षेत्र के पोसदाहा वार्ड संख्या आठ निवासी गौरव कुमार पिता सत्यनारायण यादव को जेल भेज दिया गया है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More