ट्रैक्टर चोरों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली दूसरे ने किया समर्पण

NEWS DESK SAGA

झांसी। जिले में स्वाट टीम व सकरार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात सकरार थाना क्षेत्र के जंगलों में शातिर ट्रैक्टर चोरों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस टीम की ओर से आत्मरक्षा में चली गोलियों में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरे ने पुलिस टीम के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस टीम ने इनके पास से दो ट्रैक्टर ट्राली, तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।

एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि, ग्राम जावन निवासी हरेंद्र कुशवाहा का ट्रैक्टर-ट्राली बुक कराया करने के बाद रास्ते में बदमाशों ने उसे चाय नाश्ते में विषाक्त मिला कर बेहोश कर दिया था। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली लेकर रफूचक्कर हो गये थे। इस मामले का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान स्वाट टीम व थाना सकरार पुलिस का देर रात बदमाशों से जावन पुलिया के पास आमना-सामना हो गया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जबाब में आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश मोनू चौहान निवासी औरैया के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसका दूसरा साथी वीरेंद्र निवासी जशवंत नगर इटावा ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उनके पास से दो ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर लिए। इसमें एक हरेंद्र से लूटा गया था जबकि दूसरा रायबरेली से। जांच पड़ताल में पता चला है कि अभियुक्त मोनू चौहान पर पर 14 मुकदमे दर्ज हैं। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More