बोकारो में BSL कर्मी के क्वार्टर में चोरी

News Saga Desk

बोकारो। बोकारो के सेक्टर 6 में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। सेक्टर 6-बी स्थित आवास संख्या 4040 में चोरों ने पूरे घर को साफ कर दिया। घर के मालिक बीएसएल में कार्यरत हैं। अपनी पत्नी के इलाज के लिए कोलकाता गए थे। घटना की जानकारी उन्हें सुबह पड़ोसियों द्वारा दी गई।

सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी अलोक रंजन और सेक्टर 6 थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि चोरों ने खिड़की काटकर घर में प्रवेश किया। डीएसपी के अनुसार, घटना में कम उम्र के बच्चों के शामिल होने की आशंका है। मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। धनबाद से पहुंचे गृहस्वामी के परिजनों ने बताया कि चोरों ने घर का कोई भी सामान नहीं छोड़ा है। कीमती गहने, टीवी सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी हो गए हैं। हालांकि, चोरी के सामान का सटीक आंकलन गृहस्वामी के लौटने के बाद ही हो पाएगा।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More