12 साल बाद रणजी खेलने उतरे विराट कोहली ने किया निराश, मात्र 6 रन बनाकर हुए बोल्ड

News Saga Desk ]

नई दिल्ली। 12 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली की वापसी खास नहीं रही है। वे 15 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रेलवे के हिमांशु सांगवान ने क्लीन बोल्ड कर दिया। पिछली ही बॉल पर कोहली ने हिमांशु की बॉल पर चौका जमाया था। विराट नंबर-4 पर बैटिंग करने आए थे। शुक्रवार को मुकाबले के दूसरे दिन दिल्ली ने पहली पारी में 4 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। कप्तान आयुष बडोनी और सुमित माथुर क्रीज पर हैं। सनत सांगवान 30 और यश धुल 32 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली ने आज 41/1 के स्कोर से खेलना शुरू किया है। रेलवे की टीम पहली पारी में 241 रन पर सिमट गई थी।

विराट ने 5वीं बॉल पर पहला रन बनाया, आउट होते ही स्टेडियम खाली

कोहली ने पारी की डिफेंसिव शुरुआत की। उन्होंने 5वीं गेंद को कवर की ओर धकेलकर अपना पहला रन बनाया। विराट ने हिमांशु की बॉल पर स्ट्रेट ड्राइव पर चौका जमाया। फिर अगली ही बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए।​​​​​ कोहली की बैटिंग देखने के लिए 10 हजार से ज्यादा दर्शक आए थे, लेकिन उनके आउट होते ही निराश होकर घर लौट गए। दिल्ली की पायल ने कहा- ‘बड़े इंतजार के बाद कोहली की बैटिंग आई, लेकिन वे जल्दी आउट हो गए। इससे निराश हूं।’


सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट में धर्म परिवर्तन पर स्पष्ट निर्देश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है।...

March 24, 2026

Read More News

Read More