रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे बनेगा बैडमिंटन कोर्ट, संजय सेठ ने दिया निर्देश 

News Saga Desk

रांची। रांची में बनकर तैयार रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण करते हुए सांसद सह केंद्रीय समिति सदस्य संजय सेठ ने अधिकारियों को एक खास निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर के नीचे खाली पड़ी जगह का सही इस्तेमाल किया जाएगा। वहां बैडमिंटन कोर्ट या खेल के अन्य मैदान बनाए जा सकते हैं ताकि स्थानीय लोगों को खेलने-कूदने का बेहतर माहौल मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए जल्द योजना बनाने को कहा है। 

जानकारी हो कि इस कॉरिडोर का उद्घाटन 19 जून को दिया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। हालांकि अभी तक गडकरी की ओर से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है। इसके बावजूग तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उद्धाटन के बाद इस एलिवेटेड कॉरिडोर पर आम लोगों के वाहन भी दौड़ने लगेंगे। 


उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More