रांची में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से गहनों से भरा बैग चोरी, पुलिस जांच में जुटी

NEWS SAGA DESK

रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित गोंदलीपोखर में रुचि ज्वेलर्स से शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो अपराधी गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। वारदात दिनदहाड़े हुई, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकान मालिक शेखर सोनी के अनुसार, वे रोज की तरह सुबह लगभग 10 बजे गहनों से भरा बैग लेकर दुकान पहुंचे थे।

दुकान खोलने के बाद उन्होंने बैग पास में रखकर पूजा शुरू की ही थी कि अचानक एक युवक अंदर घुसा और बैग लेकर बाहर भाग गया। दुकान के बाहर पहले से एक साथी बाइक स्टार्ट किए इंतजार कर रहा था। शोर मचाने के बावजूद दोनों अपराधी तेजी से बाइक पर भागने में सफल रहे। बैग में लाखों के गहने होने की बात सामने आई है।

घटना की सूचना पर अनगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सिल्ली डीएसपी अनुज ने बताया कि यह लूट नहीं, बल्कि दुकान में रखे बैग की चोरी है। अपराधियों की तलाश के लिए वाहनों की जांच शुरू की गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गहनों की कुल कीमत की जानकारी अभी मालिक द्वारा नहीं दी गई है।

घटना स्थल के ठीक ऊपर इंडियन ओवरसीज बैंक की ब्रांच मौजूद है, लेकिन वारदात के समय इलाके में पुलिस गश्ती नजर नहीं आई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि अपराधी कई दिनों से दुकान मालिक की निगरानी कर रहे थे और उनकी दिनचर्या जानकर वारदात को अंजाम दिया गया।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More