News Saga Desk
मइयां सम्मान योजना की राशि पाने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने क्रिसमस से पहले लाभुकों को नवंबर और दिसंबर की किस्त एक साथ जारी करने की तैयारी कर ली है। लाभुक महिलाओं के खातों में कुल 5,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। जिला स्तर पर भुगतान से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
राज्य में करीब 51 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सितंबर की किस्त दुर्गा पूजा से पहले और अक्टूबर की किस्त दीपावली व छठ से पहले जारी की गई थी।
मइयां सम्मान योजना के लिए योग्यता
- महिला झारखंड की मूल निवासी हो।
- आयु 18–50 वर्ष के बीच हो।
- नाम राशन कार्ड में दर्ज हो।
- महिला या परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में न हो।
- किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ न ले रही हो।
- परिवार इनकम टैक्स न देता हो।
पैसे नहीं आए तो क्या करें?
यदि आप सभी शर्तें पूरी करती हैं लेकिन खाते में राशि नहीं आई है, तो सबसे पहले अपने बैंक में जाकर जांचें कि आपका खाता आधार से लिंक है या नहीं। अधिकतर मामलों में आधार लिंक न होना ही भुगतान रुकने का प्रमुख कारण है। इसके अलावा ई-केवाईसी या बायोमेट्रिक सत्यापन न होने पर भी राशि रुक सकती है। यदि ये सभी प्रक्रियाएं पूरी हैं, तो फिर भुगतान में तकनीकी देरी संभव है।
हाल ही में हुआ था लाभुकों का सत्यापन
कुछ महीने पहले मइयां सम्मान योजना के लाभुकों की पात्रता की जांच की गई थी। इस दौरान हजारों महिलाओं के नाम हटाए गए क्योंकि वे योजनागत नियमों पर खरी नहीं उतर रही थीं। सरकार द्वारा तय किए गए मापदंडों को पूरा करने वाली महिलाएं ही इस योजना के लिए योग्य मानी जाती हैं।
No Comment! Be the first one.