CCL के सेफ्टी ऑफिसर 10 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, CBI की कार्रवाई

News Saga Desk

रामगढ़।  सीबीआई की टीम ने बुधवार को रामगढ़ स्थित सीसीएल के सिरका कोलियरी में छापेमारी की। सीबीआई ने 10 हजार रुपये घूस लेते हुए सीसीएल के सेफ्टी ऑफिसर राजेंद्र प्रसाद को रंगे हाथ गिरफ़्तार कर लिया है। कोलियरी के जगदीश तांती के कर्मचारी ने सीबीआई को लिखित शिकायत की थी। बताया जाता है कि सिरका कोलयरी में कार्यरत मैकेनिकल फिटर जगदीश तांती से इंक्वारी सेटअप करने के मामले को लेकर सेफ्टी ऑफिसर राजेंद्र प्रसाद ने 10 हजार रिश्वत की मांग की थी। वह जगदीश को उस पर लगे आरोपों से मुक्त करने के लिए घूस मांग रहा है। सीबीआई ने शिकायत की जांच की और सही पाया। 


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More