मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, आदिवासी नेत्री निशा भगत के खिलाफ शिकायत दर्ज

News Saga Desk

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग को लेकर आदिवासी नेत्री निशा भगत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दर्जनों महिलाएं अरगोड़ा थाना पहुंचीं और निशा भगत के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में महिलाओं ने आरोप लगाया है कि निशा भगत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिससे न केवल मुख्यमंत्री बल्कि महिलाओं की भावनाओं और सार्वजनिक मर्यादा को ठेस पहुंची है। उनका कहना है कि ऐसे बयानों से सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मर्यादा प्रभावित होती है।

महिलाओं ने पुलिस से मांग की है कि निशा भगत के खिलाफ उचित कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए और उनके कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More News

Read More