रांची के एक घर में काम करने वाली नौकरानी कीमती सामान लेकर बॉयफ्रेंड संग फरार, मालिक ने की सावधानी बरतने की अपील

News Saga Desk

रांची।  रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित रातू रोड के इंद्रपुरी मोहल्ले में एक कपड़ा व्यवसायी के घर घरेलू कार्यों में मदद करने वाली 18 वर्षीय युवती के अचानक फरार हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना लगभग एक सप्ताह पहले रात 2:00 बजे की है, जब युवती घर से कपड़े और अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री लेकर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि युवती की पहचान गुमला जिले के घाघरा निवासी रेखा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के समय वह अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ थी। पूरे घटनाक्रम की पुष्टि घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज से हुई है, जिसमें दोनों को सामान के साथ निकलते हुए देखा गया है। 

मकान मालिक ने जब इस घटना की सूचना युवती के घरवालों को दी, तो उन्होंने दावा किया कि रेखा उनके पास लौट आई है, लेकिन वह कोई भी सामान अपने साथ नहीं लाई है। इस प्रतिक्रिया के बाद संदेह गहरा गया है कि युवती के परिजन भी इस मामले में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हो सकते हैं। स्थानीय लोगों और समाज के लिए यह एक चेतावनी है कि ऐसे मामलों में सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है। गृहस्थों से अपील की गई है कि किसी को भी काम पर रखने से पहले पहचान पत्र, स्थायी पता और पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को जरूर पूरा करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More