ईरान का मोसाद हेडक्वार्टर पर बड़ा हमला, इजराइल की मिलिट्री इंटेलिजेंस बिल्डिंग भी निशाने पर; जवाब में ईरानी सेना के डिप्टी कमांडर को मार गिराया

News Saga Desk

तेहरान/तेल अवीव। इजराइल और ईरान के बीच 5वें दिन भी संघर्ष जारी है। इस बीच ईरान के टॉप सैन्य अधिकारी मेजर जनरल अली शादमानी की एक हवाई हमले में मौत हो गई है। यह जानकारी ईरान की सेना ने दी है। शादमानी ईरान की खतम-अल-अनबिया हेडक्वार्टर्स यानी सैन्य आपात कमान के प्रमुख थे। उन्होंने 4 दिन पहले ही यह पद संभाला था। उन्हें इजराइली हमले में मारे गए मेजर जनरल गुलाम अली राशिद की जगह यह जिम्मेदारी दी गई थी। राशिद की मौत पिछले शुक्रवार को हुई थी।

ईरान ने तेल अवीव में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के हेडक्वार्टर पर हवाई हमला किया। इसके अलावा मिलिट्री इंटेलिजेंस से जुड़ी खुफिया एजेंसी AMAN की बिल्डिंग को भी निशाना बनाया है। इजराइली हमलों में अब 224 ईरानी मारे जा चुके है, जबकि 1,481 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इजराइल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से ज्यादा घायल हैं।

इजराइल-ईरान संघर्ष के 5 फुटेज…

इजराइली एयरफोर्स ने ईरान के नेशनल टीवी के ऑफिस पर बमबारी की, जिसके बाद एंकर स्टूडियो से भागती दिखाई दी।

इजराइली एयरफोर्स ने ईरान के नेशनल टीवी के ऑफिस पर बमबारी की, जिसके बाद एंकर स्टूडियो से भागती दिखाई दी।

इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर ईरान के हमले के बाद काम कर रही रेस्क्यू टीम। (तस्वीर 16 जून की है।)

इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर ईरान के हमले के बाद काम कर रही रेस्क्यू टीम। (तस्वीर 16 जून की है।)

इजराइल के पेटा टिकवा में ईरान का मिसाइल हमला। (फुटेज 16 जून की है।)

इजराइल के पेटा टिकवा में ईरान का मिसाइल हमला। (फुटेज 16 जून की है।)

इजराइल के ब्रेई ब्राक में ईरानी हमले के बाद की तस्वीर। (तस्वीर 16 जून की है।)

इजराइल के ब्रेई ब्राक में ईरानी हमले के बाद की तस्वीर। (तस्वीर 16 जून की है।)

इजराइल के साथ युद्ध की आशंका के चलते बड़ी संख्या में लोग ईरान की राजधानी तेहरान से बाहर जा रहे हैं। (तस्वीर 16 जून की है।)

इजराइल के साथ युद्ध की आशंका के चलते बड़ी संख्या में लोग ईरान की राजधानी तेहरान से बाहर जा रहे हैं। (तस्वीर 16 जून की है।)

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More