‘जय हनुमान’ के लिए ऋषभ शेट्टी और भूषण कुमार की बड़ी साझेदारी

News Saga Desk

कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जय हनुमान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन ‘हनु-मान’ फेम प्रशांत वर्मा कर रहे हैं, जिन्होंने इसकी कहानी भी खुद लिखी है। अब इस बड़े प्रोजेक्ट से टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार भी जुड़ गए हैं। भूषण कुमार उत्तर भारत में ‘जय हनुमान’ को प्रस्तुत करेंगे और इसके वितरण का जिम्मा संभालेंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

टी-सीरीज ने अपनी सोशल मीडिया पर फिल्म ‘जय हनुमान’ की घोषणा करते हुए लिखा, “एक दिव्य गाथा शुरू होती है। भूषण कुमार और टी-सीरीज प्रस्तुत करते हैं ‘जय हनुमान’… विश्वास, साहस और सिनेमाई भव्यता की एक यात्रा जल्द ही शुरू होगी।”

फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ अभिनेता तेजा सज्जा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा, फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। माइथ्री मूवी मेकर्स ने इस बड़े प्रोजेक्ट में निवेश किया है। यह फिल्म एक महाकाव्य कहानी को सिनेमाई भव्यता में पर्दे पर उतारने की कोशिश करेगी, जिससे दर्शकों को एक अनोखा और प्रेरणादायक अनुभव मिलेगा।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More