रांची में अपार्टमेंट की ऊपरी मंज़िल पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी: वीडियो आया सामने

News Saga Desk

झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना पुराना अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित एक अपार्टमेंट में हुई, जहां आग सबसे ऊपरी मंज़िल पर लगी। आग लगते ही घना धुआं पूरे अपार्टमेंट में फैल गया, जिससे सोसाइटी में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अचानक लगी आग के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले लोग अपनी जान बचाने के लिए तेजी से नीचे की ओर भागते नजर आए। घटना का वीडियो न्यूज एजेंसी ANI ने जारी किया है, जिसमें धुएं और लोगों की भागदौड़ को साफ देखा जा सकता है।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जबकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More