सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर में रेड अलर्ट का साइरन बजा : सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

News Saga Desk

श्रीगंगानगर। भारत-पाक तनाव के मद्देनज़र राजस्थान केसीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर मेंआज सुबह 10.30 बजेरेड अलर्ट का साइरन बजा। इससे पहले सुबह 8 बजे रेड अलर्ट जारी किया था। लेकिन दो घंटे बाद ग्रीन अलर्ट जारी कर दिया गया। कुछ ही देर बार दोबारा रेड अलर्ट का सायरन बजाया गया है। लोगों कोघरों में रहने की सलाहदी गई है।बाजार पूरी तरह बंदहैं। लोगों को सुबह 10.30 बजे के करीब धमाकों की आवाज सुनाई दी हैं।

प्रशासन ने आमजन से अपील की कि बिना वजह घर से बाहर न निकलें। नागरिकों से कहा गया है कि वे प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें और अफवाहों से बचें।

भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच एयर स्ट्राइक की संभावनाओं को देखते हुए यह चेतावनी जारी की गई है। जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी दलों की तैनाती कर दी है, सुरक्षा एजेंसियां भी हाई अलर्ट पर हैं। लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक सूचना को न फैलाएं और केवल अधिकृत स्रोतों पर ही भरोसा करें। प्रशासन ने दोहराया है कि सतर्कता ही इस समय सबसे बड़ा बचाव है, और हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह सहयोग करें। श्रीगंगानगर में आज मुख्य बाजार गोल बाजार बन्द नजर आया वहीं अन्य बाजाराें की सड़कें भी सूनसान नजर आई।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More