साहिबगंज में दिल दहला देने वाला कांड: व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी और दो बच्चों की की हत्या

News Saga Desk

साहिबगंज। साहिबगंज में दिल दहला देने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। 

मिली जानकारी के आरोपी का नाम बजल हेम्ब्रम है, जिसने अपने ही परिवार के सदस्यों की धारदार हथियार से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान आरोपी की 40 वर्षीय पत्नी निर्मला हेम्ब्रम, 17 वर्षीय पुत्र बाबू हेम्ब्रम, और 13 वर्षीय पुत्री सुनैना हेम्ब्रम के रूप में की गई है। वहीं घटना के बाद आरोपी ने तालझारी थाने में जाकर आत्मसमर्पण भी कर दिया। 

उसके द्वारा अपना जुर्म कबूल कर लेने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, वहीं आगे की पूछताछ करने में पुलिस जुट गई है। घटना के बाद पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं हत्या के सच का पता लगाने में पूरी टीम जुट गई है। 


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More