News Saga Desk
रांची। राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान 18 वर्षीय श्यामा कुमार दत्ता के रूप में हुई है। वह साहेबगंज जिले के 3 पहाड़ थाना क्षेत्र के बबन गामा गांव का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार श्यामा अपने देवघर निवासी दोस्त के साथ शिवपुरी में रहकर मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी कर रहा था। दोनों एक कोचिंग संस्थाना में पढ़ाई कर रहे थे। हाल ही में उसके दोस्त के घर शादी थी, जिस कारण वह देवघर चला गया था। इसी बीच श्यामा ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। जब आस-पास के लोगों को श्यामा के कमरे से कोई हलचल नजर नहीं आई, तो उन्होंने शक के आधार पर कमरे का दरवाजा तोड़ा। श्यामा को पंखे से लटका देख लोग तुंरत उसे रिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना छात्र के परिवार वालों को दे दी गयी है, जो रिम्स अस्पातल पहुंच चुके हैं। आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। श्यामा के एक रिश्तेदार ने बताया कि वह पढ़ाई में बहुत होशियार था। उसने क्यों आत्महत्या की, इसका कोई कारण अभी तक सामने नहीं आया है। न ही कोई सुसाइड नोट मिला है। सुखदेवनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के हर पहलु की जांच की जाएगी।
No Comment! Be the first one.