हवाई अड्डों के पास इमारतों की ऊंचाई तय करने के लिए जल्द ही होगा अध्ययन: नायडू

News Saga Desk

नई दिल्‍ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शनिवार को कहा कि आगामी हवाई अड्डों के पास इमारतों की ऊंचाई पर अंकुश लगाने के लिए जल्द ही एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन शुरू किया जाएगा। इसके लिए आईसीएओ विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने यहां के अशोका होटल में नारेडको के 17वें राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। नायडू ने अपने संबोधन में आगामी हवाई अड्डों के आसपास रियल एस्टेट विकसित करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने कहा कि सरकार एयरपोर्ट और उनके आसपास सेवाओं को बढ़ाने के तरीकों पर भी विचार कर रही है।

रियल एस्टेट क्षेत्र के संगठन नारेडको के सम्मेलन में नायडू ने कहा क‍ि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागरिक उड्डयन बाजारों में से एक है। उन्‍होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में देश में चालू हवाई अड्डों की संख्या 88 बढ़कर 162 हो गई है। सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 50 नए हवाई अड्डे बनाना है और देश में 350 से ज़्यादा हवाई अड्डे बनाने की क्षमता है।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More