एकतरफा प्यार में परेशान युवक ने की आत्महत्या, रांची के इस इलाके की है घटना 

News Saga Desk

रांची।  राजधानी रांची के अंगड़ा प्रखंड के चिलदाग में एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ऋत्विक महतो के रूप में हुई है। घटना मंगलवार रात की है। मृतक ने अपने घर में ही फांसी लागाकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी बुधवार को पाकर अनगड़ा थाना पुलिस को दी गयी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार युवक कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। बताया जा रहा है कि वह अपने गांव की ही एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। लेकिन कुछ महीने पहले उस युवती की शादी हो गयी,  जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 


Read More News

Read More