पटना में युवक ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो: पत्नी पर लगाए आरोप, कहा- बच्चों का ख्याल रखना, दोस्त ने उजाड़ा परिवार

News Saga Desk

पटना। पटना में मंगलवार की सुबह एक युवक ओम मेहता ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। सुसाइड से पहले उसने सेल्फी वीडियो भी बनाया है। पूरा मामला पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र का है।

क्या है वीडियो में…

वीडियो में ओम मेहता कह रहा है कि आज मेरे लाइफ का लास्ट दिन है। अब मैं जिंदा नहीं रह सकता हूं। मेरे बचपन के दोस्त मोहित ने मेरा बसा-बसाया परिवार उजाड़ दिया। मैंने उसपर बहुत भरोसा किया था। अब मेरा दिल टूट चुका है। मुझे जीने की उम्मीद नहीं है। मुझे मरना है। मैं खुद को खत्म कर रहा हूं। मेरे अंदर अब हिम्मत नहीं बची है। भाई लोग से निवेदन है कि मेरे दो बेटे और एक बेटी का ध्यान रखिएगा। मेरी वाइफ भी गलत है। मेरा दोस्त मोहित सबसे बड़ा गद्दार है। उसको नहीं छोड़ना है। गुडबाय।

दूसरे वीडियो में ओम कहता है कि मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। मुझे बहुत टेंशन और परेशानी है। इसके लिए जिम्मेदार मेरा दोस्त मोहित है। मैं गम में हूं। अपनी जिंदगी को खत्म करने जा रहा हूं। बच्चों से मुझे बहुत लगाव है, उनकों अच्छे से रखिएगा। मुझे अब जीने की हिम्मत नहीं है। मैं मरने जा रहा हूं। गुडबाय।

रोते-बिलखते परिजन।

रोते-बिलखते परिजन।

ओम और मोहित के बीच हुई थी मारपीट

वहीं ओम के के मामा पवन कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले ओम और मोहित के बीच मारपीट हुई थी। मोहित ने मेहंदीगंज थाने में ओम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पवन कुमार ने बताया कि ओम पुलिस की गिरफ्तारी के डर से परेशान था।

देवघर के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहा था : पुलिस

मेहंदीगंज थाना प्रभारी किशोर कुणाल ने बताया कि ओम, झारखंड के देवघर में सावन माह से व्यापार कर रहा था। मंगलवार सुबह वह देवघर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहा था। इसी दौरान घटना हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि वीडियो की जानकारी अभी उनके पास नहीं है। परिवार के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।


Read More News

Read More