गिरिडीह में पेड़ से लटका मिला युवक, एक दिन से था लापता

News Saga Desk

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छंछदों मैदान में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। बरगद के पेड़ से एक युवक का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चंदन कुमार पंडित (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नावासार गांव के रहने वाले थे। चंदन के पिता मुरारी पंडित गांव में ही एक लाइन होटल चलाते हैं, जिसमें चंदन भी उनका साथ देता था। परिजनों ने बताया कि चंदन गुरुवार को शाम 7 बजे तक घर पर था, लेकिन इसके बाद वह कहीं चला गया और रात भर वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह जब गांव के कुछ लोग शौच के लिए निकले, तो उन्होंने बरगद के पेड़ पर गमछे के सहारे लटका शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। 

सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर की जाएगी। 


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More