गला रेतकर युवक की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

News Saga Desk

भागलपुर। पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी पंचायत के सोहड़ा गांव के समीप शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मरने वाले की पहचान मदरौनी के रहने वाले छोटू रजक (27) के तौर पर हुआ है। उनका शव इलाके के महंत बाबा स्थान के पास पड़ा हुआ था। शव को गमछी से ढक दिया गया था। जब पूजा करने के लिए आज लोग मंदिर पहुंचे तो उनका शव देखा। फिर लोग वहां जमा हो गए। गमछी हटाया तो शव‌ लहूलुहान स्थिति में था। गला रेता हुआ था।‌ इसके बाद इलाके में घटना की जानकारी आग की तरफ फैल गई। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक शराब का सेवन प्रत्येक दिन करता था। बीती रात अपने दोस्तों के संग पार्टी करने के लिए निकला था। हालांकि पार्टी किस दोस्तों के साथ करने के लिए निकला था, अभी तक इसके स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। चाकू से उनका गला रेता गया है। पार्टी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है।

मौके से कई सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जगह इन लोगों ने शराब की पार्टी की इस जगह युवक की हत्या किया गया है। पूजा करने आई महिलाओं ने उनका शव को देखा। लोगों को पहले लगा कि अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से मौके पर पहुंचे परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More